फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटा की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 20 वर्षीय प्रीति की शादी पंद्रह माह पूर्व कोटा गांव के ओमपाल से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है, दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रीति के साथ मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार की रात भी ससुरालियों ने प्रीति के साथ मारपीट की थी। ससुराल वालों का कहना है कि बृहस्पतिवार को विवाहिता की सास चंद्रवती से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के भाई महेंद्र ने पति समेत सास, ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सास ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें