फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद में गुलाल फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस ने कराई सफाई

Fri, 06 Mar 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली के मौके पर रमजान के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश में शरारती तत्वों ने मस्जिद के भीतर गुलाल डाल दिया। इस हरकत को अंजाम देने के लिए पुलिस द्वारा मस्जिदों की सुरक्षा को लगाई गई पन्नी भी फाड़ दी। अब पुलिस मस्जिद के कैमरों की रिकॉर्डिंग से शरारती तत्वों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


यह हरकत सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा में मंगलवार को की गई। मस्जिद से जुड़े लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात मस्जिद को कवर करते हुए लगाई गई पन्नी फाड़कर भीतर गुलाल फेंका गया। होली के रंग से मस्जिदों को बचाने के लिए पुलिस ने सभी जगह पन्नी लगवाई थी। भीतर फेंकने के दौरान गुलाल मस्जिद में लगे एग्जॉस्ट फैन में भी घुस गया।

जब लोग नमाज के लिए मस्जिद में दाखिल हुए तो गुलाल फैला दिखा। इसके बाद परिसर में लगे कैमरों की कवरेज देखी गई। रोष जताते हुए लोगों ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध करवाई। शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मस्जिद में पहुंचकर सफाई करवाई। साथ ही मस्जिद की दीवारों पर फिर से पन्नी लगवा दी।
विज्ञापन


कोतवाल उमेश सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के वीडियो के आधार पर शरारती तत्वों को चिह्नित कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें