फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के एक गांव में मेन सड़क पर उतरकर पैदल जा रही महिला को गांव के दो युवकों ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्यारे और यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से अपने घर जा रही थी। कस्बा धनारी बस स्टैंड से गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। मुख्य मार्ग पर वह गांव के सामने उतर गया और वहां से पैदल ही घर जा रही थी। आरोप है कि गांव के दो युवक प्यारे और यामीन उसका पीछा करने लगे। रास्ते में दोनों युवकों ने महिला का रास्ता रोक लिया। उसे खींचकर खेत में ले जाने लगे। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घर पहुंचकर परिजनों को महिला ने आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्यारे व यामीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें