फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चेती एएसआई की टीम, चंद्रेश्वर तीर्थ की हुई पैमाइश

Wed, 29 Jan 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव चंदायन में स्थित चंद्रेश्वर तीर्थ और अल्लीपुर खुर्द में स्थित अमरपति खेड़ा पर मंगलवार को एएसआई की टीम पहुंची। साथ ही राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराई गई। साथ ही अपने रिकॉर्ड से भी मिलान भी कर रही है। यह दोनों ही प्राचीन स्थल हैं और 1920 से एएसआई संरक्षित हैं। इन दोनों ही प्राचीन स्थलों पर देखभाल के अभाव के कारण अवैध कब्जे हो गए और अवैध तरीके से पट्टे भी कर दिए गए। अब प्रशासन ने प्राचीन स्थलों का संज्ञान लिया तो एएसआई भी चेत गई है।
अल्लीपुर खुर्द में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम समाज की करीब सवा बीघा जमीन चिह्नित की है। इसमें कुछ ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था उस अतिक्रमण को हटाया गया है। एएसआई की टीम ने अमरपति खेड़ा का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। वहीं दूसरी ओर चंद्रेश्वर तीर्थ पर भी एएसआई की टीम राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की है। जो पट्टे कर दिए गए हैं उनकी भी पैमाइश हुई और कुछ हिस्से को कवर करा दिया है।
विज्ञापन

चंद्रेश्वर तीर्थ के ट्रस्टी मुकेश गोयल ने बताया कि 84 बीघा जमीन चंद्रेश्वर तीर्थ के नाम है लेकिन तीर्थ के आसपास कुछ ही जमीन बची है। बाकी पर अलग-अलग समय पर अवैध तरीके से पट्टे कर दिए गए। 50 बीघा जमीन रिकॉर्ड में दर्ज है लेकिन मौके पर नहीं है।
मालूम हो डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एएसआई को पत्र लिखा था। जिसमें प्राचीन स्थलों की देखभाल का अभाव होने की बात कही थी। साथ ही देखभाल किए जाने के लिए आग्रह किया था। इसी क्रम में एएसआई की टीम जिले के प्राचीन स्थल जो संरक्षित स्मारक हैं उनके निरीक्षण करने में लगी है। जिससे स्मारक के वजूद को लौटाया जा सके।
विज्ञापन

कूप के नजदीक पालिका ने सफाई कराई

सरथल चौकी के नजदीक स्थित कूप के आसपास मंगलवार की शाम को पालिका टीम ने सफाई की है। एक मैदान पर मिट्टी का ढेर लगा है। कूप काफी नीचा है। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि गंदगी हो रही थी। शिकायत के आधार पर सफाई कराई गई है। कुछ मिट्टी हटा दी गई है। बाकी जो सफाई रह गई है वह बुधवार को फिर से कराई जाएगी। कूप को संवारने का काम भी जल्द ही कराया जाएगा। इसके लिए मैदान से गंदगी और मिट्टी को हटाया जा रहा है।

यह हैं जिले में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक

संभल जामा मस्जिद
फिरोजपुर किला

सौंधन किला
सौंधन मस्जिद
चंद्रेश्वर तीर्थ

बेरनी मंदिर

सरथल टीला
गुमथल टीला

अमरपति खेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें