फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रात के बारह बजते ही फिजा में गूंजा मेरी क्रिसमस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस पर मंगलवार रात 12 बजते ही फिजा में मेरी क्रिसमस गूंजने लगा। मंगलवार को सुबह से ही मैथोडिस्ट चर्च में चहल पहल रही तो वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। क्रिसमस पर बुधवार की सुबह 10 बजे मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा की जाएगी।
विज्ञापन

मैथोडिस्ट चर्च में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जहां एक ओर देर शाम तक चर्च में समाज के लोगों का आना जाना लगा रहा। सुबह के समय समाज के बच्चों ने चर्च के अंदर सजावट की और क्रिसमस ट्री सजाए। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। वहीं महिलाएं घर की सजावट के साथ पकवान तैयार करने में जुटी रहीं। इस दौरान समाज के लोग उत्साहित नजर आए। मेहमानों का स्वागत करने के लिए केक ऑर्डर करके मंगवाए गए। देर रात तक चर्च में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों का आना जाना लगा रहा। रात 12 बजते ही फिजा में मेरी क्रिसमस गूंज उठा। पादरी जॉन एलिसन ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे चर्च में समाज के लोग प्रार्थना करेंगे। वहीं शाम को सर्व समाज के लिए चर्च खोल दिया जाएगा। कैंडल प्रार्थना की जाएगी।
-
मेहमानों के स्वागत के लिए केक ऑर्डर किए गए हैं। साथ ही लजीज व्यंजन बनाए जाएंगे।
-आकांक्षा डी

प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए घर में सजावट के साथ सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
-सुजाता मैसी
क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में तैयारी पूरी कर ली गई है। घर पर ही केक बनाए गए हैं। मसीह समाज में खुशी का माहौल है।
-सोनिया मैक्डोनल

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें