फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, रिपोर्ट

Thu, 25 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की कस्टडी से वाहन चोरी का एक आरोपी भाग गया। पुलिस दिन भर दौड़ी पर वह हाथ नहीं आया। देर शाम आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी के अलावा पुलिस कस्टडी से भागने की एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि अब उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी जिनकी कस्टडी से वाहन चोरी का आरोपी भागा है। एसपी ने कोतवाल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।    
  
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रात आदमपुर निवासी रामू और अजय पुत्र वेदप्रकाश को आदमपुर मार्ग पर वाहन चोरी के आरोप में  पकड़ा था। इनके पास से एक टाटा एस और एक बाइक मिली थी। पुलिस ने बुधवार को दोपहर आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


जेल भेजने से पहले दोपहर में सिपाही चंद्रकेश और होमगार्ड ज्ञानप्रकाश दोनों आरोपियों के हाथों में हथकड़ी लगाकर ई-रिक्शा से मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से मेडिकल कराने के बाद सिपाही और होमगार्ड ई-रिक्शा से दोनों को कोतवाली लेकर जा रहे थे। 

कोतवाली से पहले सब्जी मंडी के पास जैसे ही रिक्शा पहुंचा तो भीड़ का लाभ उठाते हुए एक आरोपी अजय भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर कोतवाली और नखासा पुलिस भी मौके पर पहुंची, काफी देर तक शहर में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। 

कोतवाल ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जानकारी एसपी को भेजी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें