फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मिनट में पालिका की बोर्ड मीटिंग में 72.64 करोड़ के व्यय पर स्वीकृति

विज्ञापन
चंदौसी में नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट पास होने पर हाथ उठाकर अपनी सहमति देते सभासद। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी की बजट बोर्ड मीटिंग शनिवार को गांधी पार्क स्थित पालिका कार्यालय में हुई। नौ मिनट में पालिकाध्यक्ष के संबोधन के साथ 9.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति मिल गई और वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय के बजट पर चर्चा हो गई। कुछ देरी से पहुंचे सभासदों ने मीटिंग खत्म पर होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पालिका की वित्तीय बजट बोर्ड मीटिंग के लिए शनिवार की सुबह पालिकाध्यक्ष इंदूरानी, ईओ राजकुुमार व अन्य सभासद पहुंच गए। दिन में 11.07 बजे मीटिंग शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने सभा को संबोधित किया तथा कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पालिका कुल आय का ब्यौरा मद वार पढ़कर सुनाया। साल भर में लाइसेंस, गृहकर, जलकर व अन्य मदों से कुल 73.35 करोड़ रुपये का आय प्राप्त होना बताया। इसके बाद साल में कुल 72.64 करोड़ रुपये व्यय होना बताया। व्यय का ब्योरा संक्षेप में पढ़कर सुना दिया। इसके तुरंत बाद बैठक में मौजूद 26 में से 20 सदस्यों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर बजट बोर्ड मीटिंग के आय-व्यय पर अपनी स्वीकृति दे दी। पूरी बजट मीटिंग मात्र नौ मिनट में पूरी हो गई तथा वित्तीय बजट पर मोहर लग गई। मीटिंग में सभासद विमल कुमार पप्पू, नईम, सरोज देवी, धारा सिंह, इफ्तेदार हुसैन, इमरान, रागिनी शर्मा, अर्पित कुमार, रिहाना बेगम, देवेंद्र कुमार सहित 26 सभासद रहे।
दो सभासद पहुंचे देरी से, जताया विरोध
पालिका की बोर्ड मीटिंग 11.07 बजे शुरू हुई और 11.16 बजे सभासदों ने हाथ उठाकर बजट की स्वीकृति दे दी। पालिकाध्यक्ष व सभासद मीटिंग हॉल में ही थे, तभी सभासद अर्चित अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल पहुंची। मीटिंग खत्म होने की जानकारी मिलने पर दोनों सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान मोनिका अग्रवाल की पालिकाध्यक्ष इंदूरानी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मीटिंग में भी पीने के लिए नहीं मिला पानी
हर बार बजट बोर्ड में सभासदों के लिए पीने के पानी व जलपान की व्यवस्था की जाती है। लेकिन शनिवार को हुई बजट बोर्ड मीटिंग में सभासदों को पीने का पानी भी नहीं मिला। मीटिंग खत्म होने पर सभासदों ने पानी की मांग की। इस बात पर पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने पालिका कर्मचारियों से नाराजगी जताई तथा जल्द पानी लाने को कहा। इसके बाद सभी सभासद हॉल छोड़कर चले गए।
इन मदों में होगा खर्च
कार्यालय में अधिष्ठान व्यय में 29 करोड़, जलकल विभाग पर कार्यालय खर्च 2.20 करोड़ रुपये, पथ प्रकाश विभाग पर 2.30 करोड़, सार्वजनिक/भवन निर्माण पर 3.20 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग पर 1.80 करोड़ रुपये, कार्यालय प्रबंधन पर 1.50 करोड़ रुपये व्यय करना प्रस्तावित है।
बजट बोर्ड मीटिंग में वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। सभी की सहमति से मीटिंग में शामिल बजट पास हो गया है। कुछ सभासद देरी से आए थे, उससे पहले ही मीटिंग समाप्त हो गई थी। जल्द ही रुके हुए कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंदूरानी, पालिकाध्यक्ष नगर पालिकाध्यक्ष चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें