जुनावई। गांव घोंसली वाहन में खेल खेल में विवाद के दौरान 13 अगस्त को लड़की ने दो भाइयों के साथ मारपीट करते हुए जोर से गला पकड़कर दबा दिया था। छोटे भाई की दो दिन बाद मौत हो गई, उसके बड़े सतीश (10) की बुधवार की सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन में 13 अगस्त की शाम को मुकेश चंद्र के बेटे सतीश (10), कुलदीप (7) पड़ोस के ही बच्चू के दस साल के बेटे व 15 साल की बेटी के साथ खेल रहे थे। खेल खेल में विवाद में लड़की ने दोनों भाइयों के जोर से गला पकड़कर दबा दिया था। 15 अगस्त के दिन दिल्ली ले जाने पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया था तथा सतीश को उपचार शुरू कर दिय था।
इस मामले में पुलिस ने मृतक बालक के पिता मुकेश चंद्र की तहरीर पर बच्चे, उसकी बेटी, बेटे, परिवार के चरन सिंह, कालीचरन सिंह, श्रीपाल सिंह के खिलाफ गैरा इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सतीश की दिल्ली में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई है। परिवार में दो बालकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक बालक के पिता ने पुलिस को थाने में सूचना दी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम दिल्ली में ही करने की सलाह दी गई है।