फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव की घोषणा, आठ को नामांकन, दस को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लाक प्रमुख के चुनाव का शंखनाद बज गया है। चुनावी बिसातें बिछ गईं हैं। दावेदार टिकट के लिए अपने आकाओं की शरण में नतमस्तक हैं। हर संभव कोशिश में जुटे हैं। साथ ही बीडीडी सदस्यों से सेंटिंग के लिए परिचितों ओर संबंधियों का सहारा लिया जा रहा है। आश्वासन के साथ कही जाति बिरादरी की दुहाई दी जा रही है, तो कही दबाव देने भी से पीछे नहीं हट रहे ळेँ।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव की घोषणा हो गई है। आठ जुलाई को नामांकन और 10 जुलाई को मतदान होगा। संभल जनपद में आठ ब्लॉक है। जनपद को सपा का गढ़ माना जाता है, हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने सपा को शिकस्त देकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा दिया है। ऐसे में भाजपा व सपा दोनों पार्टियों से ही टिकट मांगने वालों की सूची लंबी है।
दावेदार टिकट मांगने के साथ-साथ अपनी जीत के लिए बिसात बिछाने में पहले से ही लगे हैं। बीडीसी सदस्य को अपने पक्ष में करने के लिए मान मनौव्वल साथ कर रहे हैं। अपनी जीत के दावे कर रहे संभावित उम्मीदवार सत्ताधारी पार्टी से टिकट लेने के लिए जुगत लगा रहे हैं। इसके लिए संभावित उम्मीदवार पार्टी पदाधिकारियों की शरण में नतमस्तक हो रहे हैं। सपा से सीट के दावेदार की सूची कम नहीं है। सपा का जिले में अपना वर्चस्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली हार के बाद सपा ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी की घोषणा में जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख ही है। टिकट के लिए पार्टी में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें