फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के पीड़ित की आंखों में हुआ संक्रमण

Sat, 13 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसी निवासी अब्बास पर एक अगस्त को एसिड अटैक किया गया था। अब्बास को उसी रात मुरादाबाद से मेरठ ले जाया गया था। उसका वहां के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब्बास के भाई मीसम अब्बास ने बताया कि उनकी डॉक्टर्स से बातचीत हुई है।

डॉक्टर्स ने बताया है कि एसिड अटैक की वजह से उसकी आंखों में संक्रमण हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। उसे  दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। इस घटना की जांच कर रहे सिरसी के चौकी इंचाज कुलदीप सिंह का कहना है कि वह मेरठ जाकर पीड़ित का बयान ले आए हैं। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की छानबीन जारी है। 
विज्ञापन



मेरे भाई की हालत अच्छी नहीं है। एसिड की छींटे पुतलियों तक गए थे। आंखों में संक्रमण हो गया है। वह देख नहीं पा रहा है। न ही उसकी पलकें झपक पा रहीं हैं। परिवार वालों को वह देखकर नहीं बल्कि आवाज से पहचान पाता है। 
विज्ञापन

मीसम अब्बास, पीड़ित का भाई।


नखासा थाने में एसिड अटैक के पीड़ित युवक अब्बास के भाई मीसम अब्बास ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्योंकि मामला अज्ञात के खिलाफ है। इसलिए खुलासा होने में वक्त लग रहा है।-कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें