फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं जनपद के उघैगी बॉर्डर से पशु तस्करों का पीछा कर रही इस्लामनगर थाना पुलिस शनिवार देर रात कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव सराय ज्वालापुरी पहुंच गई। यहां पुलिस पर फायरिंग और उनकी कार में टक्कर मारकर आरोपी फरार हो गए। हादसे में पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई और एक दरोगा के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि बदायूं पुलिस इससे इनकार कर रही है। वहीं पुलिस कार क्षतिग्रस्त होने व दरोगा के घायल होने की बात कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने बताई है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर पुलिस शनिवार की देर रात करीब एक बजे गश्त पर थी। बिल्सी की ओर से उद्यैती बॉर्डर पर पशुओं से लदी पिकअप आने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। वहां से बदमाश पशु लदी पिकअप लेकर तेज रफ्तार में भाग निकले। इस्लामनगर पुलिस की ओर से पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की और पत्थर भी फेंके। इस्लामनगर पुलिस ने फैजगंज बेहटा, संभल जनपद की चंदौसी और कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को बदमाशों की सूचना दी।
शनिवार की रात करीब तीन बजे बिचैटा चौराहे पर कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाशों ने गांव रतनपुर से अमरपुर काशी के मार्ग पर मोड़ दी। गांव रतनपुर से आगे सराय ज्वालापुरी गांव को पार करने के बाद बदमाशों ने पुलिस कार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे कार में सवार एक दरोगा के चोट भी आई। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस कार क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर बिचैटा चौराहे पर तैनात कुढ़फतेहगढ़ पुलिस भी मौके पर आ गई। कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने घायल दरोगा का रात में चंदौसी के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और वहां से उनके साथी पुलिसकर्मी इस्लामनगर ले गए। पुलिस सुबह होने से पहले इस्लामनगर थाने की कार को दूसरी गाड़ी से खिंचवाकर ले गई।
विज्ञापन

गांव रतनपुर के ग्रामीण ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि गांव में शनिवार की रात करीब तीन बजे फायर की आवाज सुनाई दी। देखा कि पुलिस व बदमाशों के बीच दो गाड़ी आगे पीछे तेज गति में दौड़ती हुई, सराय ज्वालापुरी की ओर निकल गईं।
वाहन में पशु लदे थे। इस्लामनगर पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी। चंदौसी, फैजगंज बेहटा, कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस घेराबंदी में थी। बदमाश कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में गांव के रास्ते फरार हो गए। पुलिस की गाड़ी तेजगति में ओवरटेक करते समय पुलिया से टकराई थी। किसी स्टाफ को चोट नहीं आई है। दो जिले चार थानों की पुलिस घेराबंदी में लगी रही, फिर भी बदमाश पुलिस को गच्चा दे गए।
ऋषिपाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, इस्लामनगर, बदायूं
पशु लदे वाहन का पीछा कर रही इस्लामनगर पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई थी। सूचना पर हमने बिचैटा चौराहे पर घेराबंदी की थी। बदमाश रतनपुर से सरायज्वालापुरी की ओर फरार हो गए। बदमाशों की गाड़ी की टक्कर से इस्लामनपुर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है तथा एक दरोगा को हल्की चोट भी आई है।
विज्ञापन

राजेश पांडे, थानाध्यक्ष, कुढ़फतेहगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें