फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दूसरे कस्बे से सफाईकर्मी बुलाने पर आक्रोशित सफाईकर्मियों ने ठेकेदार को पीटा

Tue, 10 Oct 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। बबराला नगर पंचायत में 11 सूत्रीय मांगों को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे सफाईकर्मी उस समय आक्रोशित हो गए, जब सफाई ठेकेदार दूसरे कस्बे से सफाईकर्मी लेकर आ गया। आक्रोशित कर्मियों ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी। साथ आए अन्य सफाईकर्मियों को दौड़ा दिया। गुस्साए सफाईकर्मियों ने चेयरमैन और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। हठधर्मिता का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को बबराला नगर के सभी सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने हाथ में सफाई उपकरण लेकर इंदिरा चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए निकल पड़े। कर्मचारियों ने ईओ और चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसी बीच काम बंद हड़ताल की सूचना पर सफाई ठेकेदार दूसरे कस्बे के सफाईकर्मियों को लेकर नगर की सफाई कराने के लिए पहुंच गए। इसकी जानकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों को मिली तो वह आक्रोशित हो गए।
उन्होंने ठेकेदार को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। ठेकेदार के साथ आए सफाई कर्मचारियों को भी दौड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक वह धरने पर रहेंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। वह धरने पर ही रहेंगे। इस दौरान सुरेश वाल्मीकि, कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र जोसेफ, महामंत्री कृष्ण, जयप्रकाश, मंत्री फकीरचंद , सोनू कुमार, जयमंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें