फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी से शादी की जिद से नाराज युवती के पिता ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जाता है कि ग्रामीण ने यह कदम बेटी के द्वारा प्रेमी युवक से शादी करने की जिद के बाद उठाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती अपने प्रेमी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। कई दिन से परिजनों द्वारा युवती को काफी समझाया गया लेकिन वह अपने प्रेमी युवक से ही शादी करने की जिद करती रही। मंगलवार सुबह में युवक के परिजनों द्वारा डायल 112 को बुला लिया गया, तो युवती ने भी प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती के पिता ने गांव से दूर अपने खेत पर जाकर वहां रखी हुई कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। इस बात का पता जब परिजनों को चला तो वे खेत पर पहुंचे और ग्रामीण को निजी वाहन से ले जाकर सैदनगली स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें