फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज भाकियू टिकैत ने थाने में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में सीओ के आश्वासन पर धरना को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय संरक्षक रणवीर सिंह यादव ने कहा कि विजयपाल सिंह निवासी उधरनपुर अजमतनगर का मनिहार नगला उर्फ भागनगर के व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विजयपाल सिंह हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद जमीन जोतने के लिए खेत पर पहुंचे, इसकी जानकारी होने पर थाने के दरोगा विजयपाल को मय ट्रैक्टर के थाने ले आए। दरोगा ने बताया था कि उन्होंने थाना प्रभारी के आदेश पर कार्रवाई की थी। इसी को लेकर थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी मिलने पर सीओ बहजोई प्रदीप कुमार सिंह कानूनगो व लेखपाल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए विजयपाल सिंह को मय ट्रैक्टर के थाने से छोड़ने के आदेश दिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि दो दिन में इस समस्या का समाधान ने करने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल महासचिव रविंद्र कुमार यादव, कुंवरपाल सिंह यादव, वीरेश शास्त्री, प्रवेश कुमार यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें