फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उबल रहा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लगातार बढ़ती गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बाजार में ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग लगातार बढ़ती खपत से परेशान हैं। संभल एक्सईएन का कहना है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा खपत हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 436 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज हुई है। जबकि पिछले वर्षों में 390 से 410 तक की खपत मई में दर्ज होती रही है। लगातार बढ़ती खपत से ही ट्रिपिंग की समस्या बनी है।

शनिवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। हालांकि, लू चलने के कारण लोगों को कोई राहत महसूस नहीं हुई। भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बिजली की अघोषित कटौती से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




00000



दिन में लू और रात को बिजली ट्रिपिंग ने चैन छीना

दिनभर लू चलती है तो लोग परेशान रहते हैं। रात को बिजली की ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से बैचेनी बढ़ी हुई है। उपभोक्ता इस समय भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिन में सुकून और रात को नींद मिल नहीं पा रहा है। बिजली विभाग का दावा है कि ओवरलोड के चलते यह समस्या हो रही है। इससे राहत दिलाई जाएगी। हालांकि यह राहत कब मिलेगी इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।



0000

संभल डिवीजन में बढ़ा लाइनलॉस, चेकिंग अभियान चलेगा
जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले बिजली की खपत 30 मेगावाट तक बढ़ गई है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह खपत अभी और बढ़ सकती है। जिस तरह से ओवरलोड हो रहा है। उसको देखते हुए ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है। संभल एक्सईएन का कहना है कि गर्मी में खपत बढ़ती है लेकिन संभल डिवीजन में लाइनलॉस भी बढ़ गया है। इसके चलते ही ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। लाइनलाॅस कम कराने के लिए चेकिंग अभियान चलवाया जाएगा।

00000
शहर में ओवरलोड की समस्या है। इसके चलते ट्रिपिंग की समस्या बनी है। इसके सुधार के लिए लगातार चेकिंग कराई जा रही है। लोड भी चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन



रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन विद्युत, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें