फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस, चेतावनी देकर लौट आई अतिक्रमण विरोधी टीम

विज्ञापन
चंदौसी के बाजार में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा व नगर पालिका की ? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका और पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन कोई अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस दौरान औपचारिकताएं पूरी की गईं। जगह-जगह हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कुछ दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम लौट गई। यदि इस समय चेतावनी दी जाएगी तो अतिक्रमण कब हटाया जाएगा। जबकि अतिक्रमण भी जाम लगने का काफी हद तक जिम्मेदार है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका की टीम कोतवाली पुलिस के साथ मुख्य बाजार में पहुंची थी। यह टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी लेकिन टीम ने अतिक्रमण नहीं हटाया और ऐसे ही घूमते हुए लौट आए। कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। सवाल यह उठता है कि यदि इस समय अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाएगी तो अतिक्रमण कब हटाया जाएगा। जबकि दिवाली का त्योहार आ गया है और बाजार में काफी भीड़ आ रही है। इस भीड़ को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही तो जाम का कारण है पर अतिक्रमण भी इस जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें