जुनावई। बुधवार रात आंधी बारिश के दौरान गांव रैंधा में बुजुर्ग महिला द्रोपा देवी (60) तेज हवा के झोंके से अपनी छत से नीचे आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन घायल महिला को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रैंधा निवासी द्रोपा देवी बुधवार रात परिवार के लोगों के साथ अपनी छत पर सो रही थीं। तभी तेज बारिश व आंधी के चलते परिवार के लोग छत से नीचे आने लगे। इस बीच तेज हवा के झोंके से द्रोपा देवी छत से आंगन में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के गिरने से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार के लोगों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।