धनारी। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे माहौल बिगड़ने और दंगा भड़कने की आशंका है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नौबत सिंह, जिला प्रभारी प्रेम सिंघानिया, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र गौतम, रमेश, रूप किशोर आजाद आदि मौजूद रहे। संवाद
.............
तीन पर शांतिभंग में कार्रवाई
धनारी। कस्बे के गांव भकरौली और रुस्तमपुर पीपलवाला में मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भकरौली निवासी इंतजार व राजेंद्र सिंह और रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी गुड्डू शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। संवाद