संभल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 जून को जिला अस्पताल में आयोजित होगा। इसमें रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ महिला व पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। इस शिविर में शारीरिक जांच व अन्य कई तरह की जांच निशुल्क की जाएंगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है, बल्कि नई ऊर्जा मिलती है। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करना मानवता की सेवा करने के लिए बड़ा कदम है। एक यूनिट रक्त से किसी की जान बच सकती है। इसलिए रक्तदान कर महादान जरूर करें।