संभल। अमर उजाला और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार मे सुबह 11 बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव शामिल होंगी। इनके अलावा डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व अन्य अधिकारी भी रहेंगे।
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 11 और इंटर के 10 मेधावी विद्याथियों को सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम शुरू होने पर मुख्यमंत्री के लखनऊ के समारोह का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। उसके बाद मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अमर उजाला की ओर से मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मान दिया जाएगा। संवाद