फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बालक की गलत उपचार के चलते मौत होने का आरोप, क्लीनिक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। तीन वर्षीय बालक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। क्लीनिक बंद कर चिकित्सक भाग गया। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटा और गलत उपचार करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी बालक के परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। देर रात तक हंगामा होता रहा। रविवार की रात पौने दस बजे करीब बहजोई के मोहल्ला नारायन टोला स्थित एक क्लीनिक पर मोहल्ला पजाया निवासी लोगों ने आकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने मोहल्ला पजाया निवासी देव के तीन वर्षीय बेटे प्रतीक का गलत उपचार करने का आरोप लगाया। हंगामा होता देख चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गया। देव ने बताया कि उनके बेटे की हालत बिगड़ी थी तो 31 जुलाई को नारायन टोला स्थित क्लीनिक पर भर्ती कराया था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने रेफर कर दिया था। देव ने बताया कि वह अपने बेटे को मुरादाबाद लेकर पहुंचे तो भर्ती नहीं किया गया। दिल्ली के अस्पताल में चिकित्सक ने बताया कि गलत उपचार से हालत बिगड़ी है। गलत उपचार के चलते ही मौत हो गई।
इसी क्रम में पीड़ित परिजन आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक क्लीनिक के सामने हंगामा होता रहा। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात हो गया। पुलिस कर्मी लगातार समझाने का प्रयास करते दिखाई दिए लेकिन परिजन कार्रवाई की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें