फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उर्दू दिवस के रूप में मनाई अल्लामा इकबाल की जयंती

Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मियां सराय स्थित नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अल्लामा इकबाल की जयंती उर्दू दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बाद में केक काटा। कहा गया कि अल्लामा इकबाल महान शायर और विचारक थे। उनकी रचनाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या हुरमा नसीम ने अल्लामा इकबाल के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने छात्राओं के साथ मिलकर केक काटा। हुरमा नसीम ने कहा कि हमें अल्लामा इकबाल के जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा एवं ज्ञान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सईद अख्तर इसरायली ने अल्लामा इकबाल के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। उर्दू भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने अल्लामा इकबाल के द्वारा रचित प्रसिद्ध देशभक्ति तराना सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा का उल्लेख करते हुए कहा यह तराना आज भी देश प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें