फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरायतरीन को हराकर फाइनल में पहुंची अलीगढ़

विज्ञापन
बहजोई में रन के लिए दौड़ते बल्लेबाज। - फोटो : बहजोई में रन के लिए दौड़ते बल्लेबाज।
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबले में अलीगढ़ ने सरायतरीन (संभल) को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की और क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अलीगढ़ के खिलाड़ी माधव को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

बड़ा मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को सुबह 11 बजे सरायतरीन (संभल) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने उतरी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए छक्कों व चौकों की मदद से 17.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए। इस प्रकार अलीगढ़ की टीम ने सरायतरीन (संभल) को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अपनी टीम के लिए 60 रन जोड़ने वाले बल्लेबाज माधव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, खिलाड़ी जरमान ने टीम के लिए 40 रन का सहयोग किया। अंपायर राजू गिरि व जयपाल रहे। वहीं, कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने व स्कोरिंग रवि शंखधार ने की।
विज्ञापन

मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों दर्शकों की भीड़ रही। आयोजकों में नवदीप बंटी ने बताया कि 12 फरवरी को बड़ा मैदान पर सुबह 11 बजे से बुलंदशहर व बरेली की टीम के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। यह मुकाबला किसी कारणवश नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें