फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान से लौटी महिला कोरोना आशंकित, जिला अस्पताल भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जापान से लौटी महिला की हालत में सुधार नहीं है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से आशंकित माना है। महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। एहतियातन निगरानी महिला के बच्चों पर भी की जा रही है। गले व नाक से परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं। जिनका परीक्षण अलीगढ़ स्थित लेब पर कराया जाएगा। जिससे स्पष्ट हो जाए कि महिला संक्रमित तो नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात जापान से आई महिला को संभल जिला अस्पताल लाया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और नेजल एस्पिरेट विधि से नाक में सॉल्यूशन डालकर नमूना लिया गया है। दूसरा नमूना स्वाब टेस्ट यानी एक कॉटन के जरिए गले से स्वाब नमूना लिया है। इन नमूनों का परीक्षण अलीगढ़ लेब पर कराया जाएगा। जिसके बाद स्थित स्पष्ट हो जाएगी। मालूम हो महिला अपने पति के साथ जापान में रहती हैं।
वह छह मार्च को अपने दो बच्चों के साथ इंडिया आ गई थीं। सात मार्च को बहजोई के नजदीक स्थित गांव पहुंची। रविवार को सिर दर्द और जुकाम हुआ तो स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम ने पहुंचकर परीक्षण किया। उस समय तो टीम ने कोई लक्षण नहीं मिलने की बात कही, लेकिन अब सोमवार तक महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद जिला अस्पताल लाया गया है और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें