फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद बीच सड़क में खड़े खंभों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
चंदौसी के शक्तिनगर में सड़क पर खड़े बिजली पोल। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नगर के शक्तिनगर कालोनी की सड़क का चौड़ीकरण हुए कई माह बीत गए। सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे नाली से काफी आगे आ गए हैं। जो हादसों का सबब बने हुए हैं। सर्दी का मौसम दस्तक दे रहा है। वहीं कुछ दिनों बाद कोहरा भी छाने लगेगा। कोहरे में सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभे नजर नहीं आएंगे और हादसों का खतरा और बढ़ जाएगा। बता दें कि नवंबर 2024 में नगर को बारिश के पानी से होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। सुभाष रोड, शक्तिनगर, गोशाला रोड, संभल गेट, मुंसिफ रोड, सीता रोड आदि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। उसी समय शक्तिनगर में नाला निर्माण और सड़क निर्माण कराया गया। आलम ये हैं कि सड़क का चौड़ीकरण तो कई माह पहले पूरा हो चुका है। लेकिन चौड़ीकरण में सड़क किनारे खड़े बिजली के खंडे अब काफी आगे तक आ चुके हैं।
विज्ञापन

यहां करीब 7-8 बिजली के खंभे नाली से करीब दो से तीन मीटर आगे तक खड़े हुए हैं, जो अभी तक पीछे नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं ठेकेदार ने सड़क निर्माण के बाद सफेद रेडियम पट्टी को खंभों से बचाते हुए खिंचवा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्दी ही खंभों को पीछे नहीं किया गया तो कोहरे में यातायात के दौरान हादसे का खतरा बढ़ जाएगा।

सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर खड़े बिजली के खंभे हटा कर साइड में लगाने के लिए धनराशि भी मिल गई है। संबंधित ठेकेदार को आदेशित कर दिया गया है। ठेकेदार की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इससे कार्य शुरू होने में देरी हुई है। जल्दी ही खंभों को हटाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें