धनारी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में शादी के बीस दिन बाद दुल्हन ससुराल से जेवर लेकर फरार हो गई। जबकि एक युवक की शादी कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने 80 रुपये लिए थे। पीड़ित युवत ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी रामखिलाड़ी ने थाने में दी तहरीर में कहाञ है कि थाना कैलादेवी क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी युवक ने शादी कराने का झांसा देकर 80 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित शादी कराने के एवज में 60 हजार रुपये एडवांस दे दिए। 30 अप्रैल को एक महिला से रामखिलाड़ी की शादी करा दी गई। शादी होने के बाद युवक ने आरोपी को 20 हजार रुपये भी दे दिए। 21 मई की शाम चार बजे नवविवाहिता शौच करने का बहाना बनाकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने बताया कि महिला जाते समय अपने साथ जेवर भी ले गई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी महिलाओं की खरीद फरोख्त करके शादी कराने के नाम पर ठगी करता है। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।