फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद जमीन नाम कराने को लेकर परिजन और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा निवासी युवक की सिकंदराबाद में हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सिंकदराबाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए और युवक की पत्नी के नाम जमीन कराने की मांग करने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने श्मशान घाट पर शव को चिता से खींचने की कोशिश की, जिस पर ससुराल पक्ष और युवक के परिजनों में मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा निवासी मुनेश (25) ट्रक चलाता है। बुधवार की शाम वह गांव से ट्रक में आलू लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक में बैठकर गांव के गंगाराम और जितेंद्र भी साथ जा रहे थे। रात करीब बारह बजे वह सिकंदराबाद में ट्रक से उतरा। उतरते समय मुनेश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गंगाराम ने सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सिकंदराबाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आलू से भरे ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में परिजन शव को लेकर घर पर आ गए। मुनेश के एक बेटा एक बेटी है। पत्नी प्रवेश का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में परिजन गांव के ही श्मशान घाट पर उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान वहां युवक के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के हिस्से की जमीन उसकी पत्नी और बच्चों के नाम करने के बाद रखी। आरोप है कि ससुराल पक्षों के लोगों ने शव को चिता से खींचने की कोशिश की। इसी बात को लेकर वहां दोनों पक्षों में विवाद मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सुसराल पक्ष के लोगों को समझा कर भेज दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को चिता से खींचने की कोशिश हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। किसी ने कोई कार्रवाई के लिए तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें