फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाइनमैन की मौत के बाद 24 घंटे तक गुल रही 105 गांव की बिजली

Sat, 08 Mar 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। बीते दिन क्षेत्र के गांव में टीएफ चढ़ाते समय करंट लगने से पोल से नीचे गिर लाइन मैन की मौत हो गई थी। वहीं इसको लेकर एसएसओ बिजली घर में ताला लगा कर मौके से भाग गया था। घटना के बाद से बिजली घर के 105 गांव में 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहरोला नवाबाद गांव के रहने वाले संविदा लाइनमैन नरेश पाल बीते दिन शाम के समय दबथरा हिमंचल गांव में खंभे पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर चढ़ा रहे थे। तभी करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गए। चिकित्सकों ने नरेश पाल को मृत घोषित कर दिया। तभी मृतक परिवार के डर के कारण एसएसओ कुलदीप कुमार अपने कर्मचारियों के साथ पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर ताला लगाकर भाग खड़े हुए।
बीते दिन शाम से लेकर दूसरे दिन शुक्रवार की रात तक आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जेई सोबरन सिंह और अमरीश कुमार ने बताया कि शटडाउन के चलते संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत होने की जांच पड़ताल के चलते सभी लाइनों का निरीक्षण कर करंट लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। इसी के चलते आपूर्ति बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें