फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गाड़ी सीज करने पर आरोपी ने पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गाड़ी सीज कर कार्रवाई कर चालक का चालान करने की पुलिस की कार्रवाई पर चालक ने नरौली कस्बा चौकी के बाहर खड़ी चौकी प्रभारी की कार में अपनी थार गाड़ी से बार-बार जोरदार टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं रोकने का प्रयास करने पर चौकी इंचार्ज पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसमें चौकी इंचार्ज चोटिल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नरौली कस्बा चौकी प्रभारी एसआई रामविनय चाहर ने तहरीर में बताया कि एक जून दिन सोमवार शाम सवा चार बजे वह चौकी में सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी चौकी के बाहर से गाड़ी टकराने की आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो एक महिंद्रा थार चालक अपनी गाड़ी को तेजी से चलाकर चौकी के बाहर खड़ी उनकी कार में बार-बार जान बूझकर जोर जोर से टक्कर मार रहा था। टक्कर मारने से रोकने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह बाल-बाल बचे। दायें हाथ की कोहनी से नीचे चोट आई है। इतना ही नहीं आरोपी ने मेरी गाड़ी सीज की और मेरा चालान किया था बात कहते गाड़ी सीज करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों ने थार चालक को पकड़ कर गाड़ी से नीचे उतारा तो पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास राघव निवासी गांव रायपुर कलां थाना बहजोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये था मामला
कस्बा चौकी प्रभारी रामविनय चाहर ने बताया कि 29 मई को विकास राघव का अंकुश निवासी मोहल्ला मकूपुरा कस्बा नरौली की दुकान पर गाडी धुलवाने को लेकर विवाद हुआ था। देहात चौकी पुलिस ने विकास राघव का उसी दिन चालान कर दिया था और गाड़ी को सीज कर कार्रवाई करते हुए गाड़ी चौकी नरौली देहात परिसर में खड़ी करा दी थी। सोमवार को विकास राघव निवासी रायपुर कलां थाना बहजोई चौकी नरौली देहात पर सीज की हुई अपनी थार गाड़ी को डुब्लीकेट चाबी लगाकर ले आया और मना करने पर भी नहीं माना।
विज्ञापन

-
वर्जन:
कस्बा चौकी के बाद खड़ी कार में जान बूझकर टक्कर मारने और पुलिस कर्मियों पर हमलावर होने आदि आरोप में गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें