फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ता एसडीएम न्यायिक के न्यायालय का आज करेंगे बहिष्कार

Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उपजिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय की कार्यप्रणाली और वादों के निस्तारण में कथित देरी से नाराज संभल बार एसोसिएशन ने 17 अक्तूबर को न्यायिक कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर की अध्यक्षता और सचिव मनीष आर्य के संचालन में यह बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रस्ताव में कथित भ्रष्टाचार और पत्रावलियों के निस्तारण में देरी जैसे मुद्दे उठाए गए।
नए वादों को दर्ज करने में अनावश्यक देरी की शिकायत भी की गई। कहा गया कि राजस्व संहिता के मामलों का निर्धारित समय में निस्तारण नहीं हो रहा है। बार-बार रिपोर्ट मांगे जाने से पक्षकारों को परेशानी होती है। बैठक में मोहम्मद. रियाज, आदित्य कुमार रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मौर्य, , रईस उर्फ राम रईस यादव सहित कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें