फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला न्यायालय और तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया और भगत सिंह स्मारक पर पहुंच कर तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व सचिव तीरथ राज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचे। जहां तहसीलदार रवि सोनकर को बुला कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बैंच जल्द से जल्द स्थापित करने की मांग की।
इस अवसर पर राजेश सिंह, राजेश यादव, अरविंद चौहान, मोहम्मद मलिक, दीपक यादव, राजीव शर्मा, राहुल चौधरी, अनिल तुरैहा, सुभाष यादव, बलराम आदि उपस्थित रहे।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चंदौसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील चंदौसी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष तिवारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा तथा वादकारियों को 600 किलोमीटर दूर इलाहाबाद के सफर से निजात मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह कश्यप, नईम अहमद, अशोक कुमार मौर्य, तोषवीर सिंह, अवधेश गुप्ता, अतर सिंह, अमित प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार सिंह आदि अधिवक्ता थे। सzवैद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें