फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईकोर्ट बेंच के लिए सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने चैंबर बंद रखकर न्यायालयों और कार्यालयों का पूर्ण बहिष्कार किया। शहर के शंकर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए अधिवक्ता नारेबाजी के साथ नई तहसील पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपे। अधिवक्ताओं की मांग का संयुक्त व्यापार मंडल ने भी समर्थन किया, लेकिन बाजार बंद नहीं किया। बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुला रहा और लोगों की आवाजाही भी सामान्य रही। सुरक्षा के लिए पुलिस की निगरानी रही।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन संभल, संभल बार एसोसिएशन, डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाईब्रेरी, जिला टैक्स बार एसोसिएशन संभल द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को हुंकार भरी। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं, व्यापार मंडल और अन्य संगठनों के पदाधिकारी शंकर कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए। पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े। यशोदा चौराहे, चंदौसी चौराहे होते हुए नई तहसील कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे। जिसमें कहा कि संघर्ष समिति द्वारा 40 वर्ष से अधिक से समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थाई बेंच स्थापित करने के लिए मांग की जा रही है लेकिन अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के कोलापुर में सिर्फ 3 जिलों के लिए हाईकोर्ट बेंच स्थापित की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जिले हैं और उनमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां हाईकोर्ट बेंच स्थापित न करके अन्याय किया जा रहा है। जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उचित स्थान पर हाईकोर्ट बेंच स्थापित किए जाने की मांग की।
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, सचिव उमर अल्वी, तनवीर आलम, अब्दुल मुत्तलिब, मोहम्मद कामिल, अब्दुल जब्बार आदि रहे।
0000000000
सस्ते और सुलभ न्याय के लिए हाईकोर्ट बेंच जरूरी
संभल। संभल बार एसोसिएशन संभल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता आदि ने भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि शासन की मुख्य नीति भी यही है कि सभी को सस्ता एवं शुलभ न्याय मिल सके। इसी नीति के तहत हाईकोर्ट की एक बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान कार्यवाहक सचिव रामकिशन सिंह, शरद चंद्र भारद्वाज, डॉ. अमित कुमार उठवाल, देवेंद्र पाल, रवि चौधरी, राकेश कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र शर्मा आदि रहे। संवाद
0000000000
अधिवक्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
संभल। हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर हुए आंदोलन में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता नई तहसील कार्यालय पहुंचे और वहां भी कई अधिवक्ताओं ने विचार रखे। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, सचिव महफूज हुसैन, डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी, सचिव खलीक अहमद, गय्यूर अहमद आदि रहे। संवाद
0000000000
संयुक्त व्यापार मंडल आदि ने भी लिया हिस्सा
संभल। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, हाजी एहतेशाम, शोभित गुप्ता, बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष शहजाद खां, समाजसेवी डॉ. मोहम्मद नाजिम आदि भी जुलूस में शामिल रहे। संवाद
0000000000
पूर्ण सहयोग का प्रस्ताव, दिया ज्ञापन
संभल। जिला सीनियर बार एसोसिएशन संभल की बैठक बार कक्ष में चेयरमैन उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हाईकोर्ट बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापना को लेकर संघर्ष समिति द्वारा आह्वान के लिए पूर्ण सहयोग करने का प्रस्ताव किया। संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया गया। कहा कि न्यायालय में समय से उपस्थित नहीं होने के कारण किसी पत्रावली में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष राकेश रस्तोगी, माधव मिश्रा, अरविंद सिंह, शाहिद हुसैन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें