बहजोई (संभल)। गाजियाबाद की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी बहजोई में अधिवक्ताओं ने रोष जताया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर बैठक कर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की।
अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बीते दिनों गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने की घटना निंदनीय है। इसके चलते अधिवक्ताओं की ओर से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। कहा कि गाजियाबाद के एक न्यायिक अधिकारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी की जाए। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह समेत कौशल शर्मा, देवेश कुमार, प्रेमशंकर राणा, अरविन्द कुमार हरप्रसाद राणा व अमरीक यादव आदि रहे।