फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाला निर्माण के दौरान रास्ता बंद करने पर अधिवक्ता और ठेकेदार भिड़े

विज्ञापन
कोतवाली में एसडीएम से नोकझोंक करते अ​धिवक्ता। - फोटो : कोतवाली में एसडीएम से नोकझोंक करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के शक्तिनगर में नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाला निर्माण के दौरान गली का रास्ता बंद करने को लेकर ठेकेदार और अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज बाद मारपीट की नौबत आ गई। मामला शनिवार को कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचा। इस दौरान नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोपहर बाद जेई की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर में ठेकेदार तुषार और अभिषेक की देखरेख में नाला खोदाई का कार्य किया जा रहा था। शक्तिनगर के प्रवेश मार्ग को भी खोद दिया गया। जिससे बहजोई रोड से आने वाले लोग गलियों के रास्ते से निकलने लगे। शुक्रवार की रात 11 बजे करीब एक गली के प्रवेश मार्ग को भी खोद दिया गया। जिससे उसी समय गुजर रहे एक अधिवक्ता की बाइक नहीं निकल सकी। अधिवक्ता ने ठेकेदार से बाइक निकलने के लिए रास्ता छोड़ने को कहा तो गाली-गलौज हो गई। शोर शराबा होने पर साथी अधिवक्ता और काॅलोनी के लोग आ गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
शनिवार को कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में एसडीएम निधि पटेल शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान कुछ अधिवक्ता ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। इसी दौरान ठेकेदार और एसडीएम से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में पालिका के जेई अमित कुमार कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने व ठेकेदार के साथ मारपीट करने को लेकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शक्तिनगर के रहने वाले हिमांशु प्रताप उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह और सुनील सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें