प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन प्रतिबंधित कर दी है। इसका प्रयोग पूरी तरह से बंद कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। वह प्रदेश सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए प्रशासन व नगरपालिका ने व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्णय लिया है।
पॉलिथीन समाज के लिए धीमा जहर है। इसके प्रयोग से जहां शहर में गंदगी हो रही है, वहीं नाली चोक हो जाते हैं। प्रदूषण को बढ़ावा देनी वाली पॉलिथीन प्रत्येक दृष्टि से घातक है। प्रदेश सरकार ने इस को गंभीरता से लिया और 15 जुलाई से इस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी।
अधिकारियों ने शहर को तीन जोन में बांटकर अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है। अधिकारी अपने जोन में जाकर दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे तथा मौके पर मिली पॉलिथीन को जब्त करेंगे। दीवार पेंटिंग के साथ- साथ सोमवार को रैली निकालकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।