फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छापा मार कर चेक किए इलेक्ट्राॅनिक कांटे, कमी मिलने पर तीन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में आयरन स्टोरों और मंडी समिति दो आढ़तों पर छापेमारी करते हुए इलेक्ट्राॅनिक कांटों की जांच कराई। तीन इलेक्ट्राॅनिक कांटों पर अधिक वजन आया। इसे लेकर वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक ने तीन कांटों के चालान काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शनिवार को दोपहर वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक पवन कुमार यादव के साथ मुरादाबाद मार्ग पर स्थित केआर स्टील्स पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे की जांच की। जांच में कांटा सही पाया गया। जिसके बाद अधिकारी बहजोई मार्ग पर स्थित महेश चंद्र गर्ग के मैसर्स टाटा आयरन स्टोर पहुंचे। इलेक्ट्राॅनिक कांटे पर 170 किलोग्राम वजन रखा गया तो 1 किलोग्राम अधिक पाया गया। मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में मोबीन हुसैन के मैसर्स किसान सीमेंट स्टोर पर इलेक्ट्राॅनिक पर 50 किलोग्राम वजन रखा। इसमें वजन 200 ग्राम अधिक आया। मंडी समिति में दो आढ़तों पर जांच की। इनमें से संजय कुमार अग्रवाल की मैसर्स बृजभूषण अशोक कुमार अग्रवाल आढ़त पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर 40 किलो वजन रखा तो 100 ग्राम अधिक पाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटों में कमियां मिलने पर वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक ने चालान की कार्रवाई की है। भविष्य में भी दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच करते हुए कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें