फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कंपोजिट विद्यालय में क्लास घुसा विषखोपड़ा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
असमोली क्षेत्र के स्कूल से विषखोपड़ा को पकड़ता युवक। संवाद - फोटो : आरोपी
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव मदाला फत्तेहपुर में संचालित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कक्षा चार के कक्ष में खिड़की से विषखोपड़ा घुस आया। इसे देखकर बच्चों चीखने चिल्लाने लगे। अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे व्यक्ति ने टीम के साथ रेस्क्यू कर करीब एक मीटर लंबे विषखोपड़ा को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर बच्चों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मदाला फत्तेहपुर में शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सहायक अध्यापक नवीन कुमार बच्चों को पढ़ा रहे थे। अचानक खिड़की से एक विषखोपड़ा कक्ष में घुस गया और डेस्क के पास गिरा। बच्चों ने देखा तो चीखने लगे। अफरातफरी के माहौल में सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र राहत अली ने बच्चों को कक्ष से बाहर निकाला। इस बीच विषखोपड़ा डेस्क के नीचे ही बैठा रहा।
स्कूल स्टाफ ने कक्ष के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। फिर भी बच्चे डरे सहमे रहे। इसके बाद रेस्क्यू करने वाले जाबुल को सूचना दी गई। करीब 25 मिनट में जाबुल टीम में शामिल एक व्यक्ति के साथ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू करते हुए करीब एक मीटर लंबे विषखोपड़ा को पकड़ लिया। जाबुल ने बताया कि विषखोपड़ा को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें