फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कागजों तक सिमटी, संचालन अभी भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शिक्षा विभाग की अवैध स्कूलों के खिलाफ की गई कार्रवाई कागजों में सिमट कर रह गई है। जिले भर के 100 स्कूल बंद किए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का समय एक सप्ताह का था। इसके बाद भी ज्यादातर स्कूलों का संचालन बराबर किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी जिम्मेदारी को कागजों में पूरा कर दिया है, जबकि हकीकत में पूरी तरह बदलाव नहीं नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले भर के 100 स्कूल ऐसे चिह्नित किए जिनकी मान्यता नहीं थी। इन सभी स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस पर अमल करने के लिए सात दिनों का समय था। नोटिस में यह भी बताया गया था कि यदि संचालन बंद नहीं किया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा। नोटिस जारी हुए करीब दो सप्ताह हो चुके हैं इसके बाद भी ज्यादातर स्कूलों का संचालन हो रहा है। ये वह स्कूल हैं जहां मानक पूरे होना तो दूर की बात, सही तरीके से बिल्डिंग तक नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिन स्कूलों का संचालन हो रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दावा यह भी है कि काफी संख्या में स्कूल बंद हो चुके हैं और उन स्कूलों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं के प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में करा दिए गए हैं।
---------------
कोट
जिले के 100 स्कूल बंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। काफी संख्या में स्कूल बंद हो चुके हैं और तीन हजार बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में करा दिया गया है। जो स्कूल संचालित हो रहे हैं उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरसी जारी होगी। जुर्माना एक लाख रुपये का लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीलाल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें