फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ घूम रहे युवक के चेहरे पर फेंका तेजाब, छह फीसदी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में दोस्तों के साथ घूम रहे युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे युवक झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव देवरखेड़ा निवासी युवक मुनासिर(17) पुत्र नौरंगी गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने दोस्तों के साथ गांव में घूम रहा था। तभी गांव के ही एक युवक ने शीशी से उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस पर युवक चीखने-चिल्लाने लगा। युवक के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मुनासिर को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक छह फीसदी झुलसा है। पीड़ित युवक मुनासिर ने बताया कि वह एक बैंक्वट हॉल में काम करता था। गांव में टहलते समय गांव के ही युवक ने तेजाब फेंका है। उससे मेरा कोई विवाद नहीं है। उसने तेजाब क्यों फेंका, इसका मुझे पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें