फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक से झुलसे दलित ने 25 दिन बाद दम तोड़ा

Sat, 06 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
धनारी के बिचपुरी भूढ में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के बिचपुरी भूड़ गांव में पच्चीस दिन एसिड अटैक का शिकार बने दलित ने गुरुवार आधी रात को दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने न तो तहरीर ली और न ही कोई कार्रवाई की थी। शुक्रवार को जब मृतक की पत्नी मौत की सूचना देने थाने पहुंची तो खलबली मच गई। पुलिस ने आनन फानन में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

बिचपुरी भूड़ गांव निवासी अमर सिंह (48) पुत्र रामसरन 12 जुलाई को अपने घर में सो रहा था। रात्रि करीब बारह बजे अचानक कोई व्यक्ति उसके ऊपर तेजाब फेंक कर भाग गया। जलन से अमर सिंह चीखने लगा। परिजन व ग्रामीण दौड़े, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने किसी प्रेतात्मा का कार्य बताकर मामला रफादफा करने की कोशिश की। उसका चेहरा,  हाथपैर व पेट झुलस गया था। एंबुलेंस से उसे बहजोई लाया गया। यहां से उसे संभल ले जाया गया, जहां निजी चिकित्सालय में उसका उपचार चलता रहा।
विज्ञापन

13 जुलाई को अमर सिंह का बेटा इंद्रपाल तहरीर लेकर धनारी थाने गया लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ना तो तहरीर ली और ना ही कोई रिपोर्ट दर्ज की। अभी चार दिन पहले ही डाक्टर ने अमर सिंह को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन घर लाए लेकिन गर्मी की अधिकता के कारण अमर सिंह की हालत बिगड़ने लगी और चार अगस्त की मध्यरात्रि को अमर सिंह की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मृतक अमर सिंह की पत्नी रुमाली थाने में सूचना देने पहुंची तो खलबली मच गई। रूमाली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैरइरादन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें