फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से फरार हो गया दुकान के गल्ले से रुपये निकालते पकड़ा आरोपी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मुंसिफ मार्ग पर दुकान के गल्ले में चोरी करते युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। दुकानदार भी अपने परिचितों के साथ कोतवाली पहुंच गया। दुकानदार जब कोतवाली में घटना की तहरीर लिख रहा था, तभी आरोपी कोतवाली से फरार हो गया। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी सुखवीर सिंह की मुंसिफ रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। मंगलवार की दोपहर एक बजे दुकानदार पड़ोस की दुकान पर खड़ा था। दुकान में किसी के नहीं होने पर एक युवक पहुंचा और गल्ला खोलकर रुपये निकालने लगा। अचानक सुखवीर मौके पर पहुंच गया और युवक को गल्ले से रुपये निकालते पकड़ लिया। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर पहुंच गए और युवक को छह-सात थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच लोगों ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गई। दुकानदार सुखवीर भी अपने परिचितों के साथ कोतवाली पहुंच गया। पुलिस के कहने पर सुखवीर घटना की तहरीर लिख रहा था तभी आरोपी मौका देख कोतवाली से फरार हो गया। जब आरोपी कोतवाली में नजर नहीं आया तो दुकानदार ने पुलिस से आरोपी के विषय में जानकारी की। आरोपी को कोतवाली से गायब देख सभी को होश उड़ गए। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को तलाश की जा रही है। आरोपी युवक से बरामद किया गया मोबाइल दुकानदार ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें