फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुठभेड़ के बाद दबोचा शिक्षिका पर तेजाब फेंकने का आरोपी

सार

संभल में 22 वर्षीय शिक्षिका पर तेजाब से हमला करने के मुख्य आरोपी निशू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की टांग में गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षिका का दिल्ली एम्स में उपचार जारी है।
विज्ञापन
संभल जिला अस्पताल में आरोपी से पूछताछ करते एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल। नखासा थाना पुलिस ने कल्याणपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग से 22 वर्षीय शिक्षिका पर तेजाब से हमला करने का मुख्य आरोपी अमरोहा जिले के थाना गजरौला अंतर्गत गांव तिगरी निवासी निशू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि दो दिन से आरोपी की तलाश में टीम लगी थी।
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे असमोली से कल्याणपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर शिक्षिका पर तेजाब हमला करने के दौरान जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था वह भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो खोखे भी मिले हैं। आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। स्वस्थ होने पर पूछताछ की जाएगी। घटना क्यों की गई थी।
विज्ञापन

0000000000000000
शिक्षिका 30 प्रतिशत तेजाब से झुलसी, दिल्ली में चल रहा है उपचार
आरोपियों ने चेहरे पर तेजाब डाला है। इसमें चेहरे के साथ पेट भी झुलस गया है। परिजन दिल्ली के एम्स में उपचार करा रहे हैं। हालत में अभी पूरी तरह सुधार नहीं है। शिक्षिका निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाती है। घर लौटते समय घटना हुई थी। शिक्षिका की दो महीने बाद शादी होनी थी लेकिन घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

00000000000
केमिस्ट के पास काम करने के दाैरान तेजाब अपने पास रखा था
एसपी ने बताया कि आरोपी दो वर्ष पहले केमिस्ट के यहां काम करता था। इस दौरान ही उसने तेजाब को अपने पास रखा था। उसी एसिड का इस्तेमाल घटना में किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अभी उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

000000000000
घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आगे की छानबीन की जा रही है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें