ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करने की बात कही है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लूटपाट का आरोप पीड़ित ने अपने ही दोस्त व उसके साथी पर लगाया है।
कुतुबपुर सक्ता गांव निवासी अतुल रविवार को अलिया कल्यानपुर गांव स्थित अपने मामा के यहां 20 हजार रुपये देने जाने की तैयारी कर रहा था। गांव राजीखेड़ा निवासी उसका दोस्त आया और बाइक की चाबी ले गया। चाबी मांगने पर दोस्त ने उसे गांव बाहर चाबी लेेने के लिए बुला लिया। आरोप है कि दोस्त के साथ एक अन्य युवक भी था। दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी और जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। आपसी लेनदेन का मामला है।