फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुजुर्ग महिला की हत्या करने का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 11 Dec 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अढौला माफी में मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे 75 वर्षीय महिला ललतिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला की बेटी ने अपने मामा के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे मौत की हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन

मुरादाबाद की तहसील बिलारी अंतर्गत गांव चांदपुर निवासी ललतिया को उनकी बेटी बीनम मंगलवार को गांव अढौला माफी निवासी मामा के घर छोड़ने आई थीं। शाम को अचानक से लितिया की मौत की सूचना मिली। बीनम ने मामा के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। बीनम ने बताया कि उनके तीन भाई हैं। एक भाई रेलवे में नौकरी करता है। भाई कुछ कुछ दिन घर रखते थे। इससे मां को परेशानी रहती थी। कुछ दिन मां अपने भाई के घर रहना चाहती थीं। इसलिए उनको छोड़ने आई थी लेकिन मामा के बेटे ने हत्या कर दी। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि बुजुर्ग महिला बीमार रहती थीं। बीमारी से मौत की जानकारी मिली है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें