फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान का खतरा बताकर महिला का गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। बबराला के एक नर्सिंग में उपचार कराने गई गर्भवती को पेट में परेशानी से चिकित्सक ने जान का खतरा बताया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उसका गर्भपात करा दिया। उसके बाद से महिला की हालत बिगड़ती जा रही है। उसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव जमालपुर डांडा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी का करीब एक माह पहले स्वास्थ्य खराब हो गया था। वह बबराला के एक नर्सिंग होम में उपचार कराने गया था। आरोप है चिकित्सक ने पेट में दिक्कत बताते हुए गर्भपात कराने को कहा। गर्भपात न कराने पर पत्नी की जान को खतरा बताया। इसके बाद चिकित्सक ने पत्नी का गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 15 दिन तक दवाई खिलाई पर स्वास्थ्य बिगड़ता ही चला गया। इसके बाद चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान चिकित्सक ने बताया कि गर्भपात की वजह से पत्नी के पेट में इंफेक्शन हो गया है। अभी भी उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें