फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहनों में अवैध रूप से एलपीजी भरने का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अवैध रिफिलिंग के आरोप में पूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला काली मंदिर रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 14 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एआरओ कमलेश कुमार के मुताबिक, पूर्ति निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुरादाबाद-आगरा हाईवे किनारे काली मंदिर रोड पर एक दुकान में छापा मारा। टीम को मौके पर 14 रसोई गैस सिलिंडर रखे मिले। इन रसोई गैस सिलिंडरों को रखे जाने को लेकर दुकानदार की ओर से किसी भी प्रकार के अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। मौके पर वाहनों में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण भी मिले। इससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि मौके पर रसोई गैस की वाहनों आदि में अवैध तौर पर रिफिलिंग की जाती है।
एआरओ ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें