फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 18 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  परीक्षा केंद्र से अपनी सीट देखकर लौट रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो छात्रों समेत तीन युवक घायल हो गए। हादसा बुधवार को साढ़े छह बजे गुमथल गांव स्थित  धर्मकांटे के नजदीक हुआ है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक की गन्ना  लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हाईस्कूल के छात्र सोनू (18) को चिकित्सक ने प्राथमिक  उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। मनोज और हंसनू को रेफर किया गया है।




गुमथल  स्थित बली मोहम्मद सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र  सोनू (18) पुत्र सीताराम, इंटरमीडिएट के छात्र मनोज पुत्र नरेश और हेयर कटिंग का काम करने वाले हंसनू पुत्र सज्जन बाइक से गुमथल आ रहे थे। सोनू और मनोज अपने  पंवासा स्थित परीक्षा केंद्र रामप्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में अपनी सीट  देखकर वापस घर लौट रहे थे। मंडी समिति तिराहे पर काम कर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा हंसनू मिल गया। तीनों बाइक पर सवार हो गए। चंदौसी की ओर से गुमथल जाते समय गांव के निकट हादसा हो गया। तीनों गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने ट्रैक्टर अपनी हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण घटना स्थल की ओर  दौड़ पड़े। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने  तीनों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू  को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मनोज और हंसनू को जिला अस्पताल रेफर  किया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम  छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें