फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी के युवक की बाराबंकी में ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 16 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 ग्राम मुहम्मदपुर बावई के युवक की वाराबंकी जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शव यहां पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।




नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर बावई निवासी नाजिम हुसैन का बीस वर्षीय पुत्र कासिम 13 जनवरी को गांव के नन्हें व दो अन्य के साथबाराबंकीभट्ठे की चिमनी बनाने गया था। वह यहां से सदभावना ट्रेन से रवाना हुआ था। रविवार की सुबह बाराबंकी से कुछ पहले किसी तरह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद  सोमवार की सुबह मृतक का शव जब यहां पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कासिम के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन




 
मां सलमा, बहन मुस्कान, सहाना व भाई आजिम का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक कासिम खेती के साथ साथ मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण में पिता का हाथ बंटाता था।पिता नाजिम ने बताया कि कासिम बहुत ही मेहनती था। हमेशा आर्थिक रुप से मदद करता रहता था। रुपये कमाने के खातिर ही बाराबंकी गया था। लेकिन यह क्या पता था कि उसकी मौत की खबर मिलेगी। मृदुभाषी कासिम क ी मौत से ग्रामीण भी खासे आहत दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें