फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 28 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को गो तस्करों से पकड़ी गई डीसीएम जिसमें गोवंशीय पशु मिले। पुलिस के पथराव से टूटा शीशा।
विज्ञापन
 बेटी के घर ईद की त्योहारी लेकर आई महिला को सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे गांव मई के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचल दिया। मौत हो गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बदायूं के गढ़ी बिचौला गांव निवासी रियाज बानो (50) पत्नी मुन्ना खां ईद की त्योहारी देने कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में अपनी बेटी कमरुल पत्नी पप्पू खां के घर आ रहीं थीं। चंदौसी इस्लामनगर रोड पर बस से उतरकर रियाज बानो सड़क पार कर रहीं थीं।

इस दरम्यान तेज रफ्तार ट्रक ने रियाज बानो को रौंद दिया। रियाज बानो की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया, मगर चालक भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रियाज बानो के दामाद पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ लग गई थी। करीब घंटे भर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें