फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक के गार्ड ने बुजुर्ग को पीटा, घायल

Thu, 24 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेने के लिए लोगों को पुलिस व बैंक गार्ड के डंडों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सिंडीकेट बैंक से रुपये निकालने पहुंचे बुजुर्ग को बैंक गार्ड ने पीटकर घायल कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

सरायतरीन निवासी रियाजुद्दीन बुधवार को सिंडीकेट बैंक से रुपये लेने के लिए गए थे। दोपहर दो बजे वह लाइन से लगकर बैंक के गेट पर पहुंच गए। जैसे ही बैंक का गेट खुला तो रियाजुद्दीन ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास करने किया। आरोप है कि बैंक के गार्ड ने हाथ में डंडा मार दिया।

इसके बाद बैंक के अंदर से धक्का मार कर बाहर निकाल दिया। रियाजुद्दीन के हाथ में चोट लग गई। इसे लेकर रियाजुद्दीन के साथ बैंक के बाहर खड़े अन्य लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। सिंडीकेट बैंक के गार्ड से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने किसी तरह की मारपीट किए जाने से इनकार किया। वहीं शाखा प्रबंधक का कहना था कि मारपीट करने का कोई साक्ष्य है तो दिखाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक के बाहर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे उन्हें पीछे हटने के लिए कहा गया था जब लोग नहीं हटे तो पुलिस बुलानी पड़ी थी। इस संबंध में एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के तेवरों में आई नरमी, हाथों में नहीं दिखे डंडे ः संभल। फतेहपुर में बैंक से रुपये लेने गए किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में एसपी के सस्पेेंड होने के बाद संभल जिले की पुलिस ने बुधवार को नरमी दिखाई। बैंक के बाहर पुलिस फोर्स कम नजर आई। जो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। उनके हाथों में भी डंडे नहीं थे। स्टेट बैंक के बाहर सोमवार को जिस महिला दरोगा ने ग्राहकों पर डंडे चलाए थे वह भी बुधवार को नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें